फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider dies due to roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 07 Jun 2021 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to roadways bus collision
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाइक से ससुराल जा रहे युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस लोहिया अस्पताल ले गई। वहां डाक्वक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवाबगंज थाने के गांव सिलइया निवासी पुष्पेंद्र (30) रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से जहानगंज क्षेत्र के गांव घाटमपुर में ससुराल जा रहा था। वह कायमगंज बाईपास पर कुइया बूट गांव के पास पहुंचा, तभी दिल्ली की ओर जा रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार पहुंचे। उन्होंने पुष्पेंद्र को लोहिया अस्पताल भेजा, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर हरदोई डिपो की बस को चालक सहित शमसाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। बस को बीबीगंज चौकी में खड़ा करवा दिया गया है। चालक पुलिस की हिरासत में है। परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र के बहनोई समरपाल ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा इष्मेंद्र और विनोद हैं। बहन शारदा देवी की शादी हो चुकी है। वह खेती करता था। मां फूलमती का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक हेलमेट लगाए था।

एक साल पहले हुई थी शादी
पुुष्पेंद्र का विवाह एक साल पहले हुआ था। वह शाम को घर में काम निपटाने के बाद बाइक से पत्नी को बुलाने के लिए निकला था। इस दौरान रोडवेज बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed