{"_id":"642f13b2174b8dd6ae09fd04","slug":"bike-hit-by-truck-female-rider-died-farrukhabad-news-c-12-1-166083-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक \nसवार महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान गई
Fri, 07 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
जहानगंज। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति व पुत्री को मामूली चोटें आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्दाबाद कोतवाली के मोहल्ला नगला महानंद निवासी काश्तकार मनोज कुमार गुरुवार को पत्नी नीलम (28) व बेटी अनन्या के साथ बाइक से पांचालघाट गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। छिबरामऊ फतेहगढ़ मार्ग पर बघार पुल से पहले पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। पति मनोज कुमार व अनन्या के मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल नीलम को मेजर एसडीसिंह कॉलेज में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मनोज के चार बेटी आख्या, आस्था, अनन्या, आरूषि हैं। मां की मौत की सूचना पर पहुंची बेटियों का हाल बेहाल हो गया था। मनोज के चाचा धमेंद्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि बाइख सवार हेलमेट नहीं लगाए था।