{"_id":"60aa98888ebc3edcb51b8082","slug":"bijli-gul-farrukhabad-news-knp6300366192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से सौ घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से सौ घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित मोहल्ला पुराना गनीपुर में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम फुंक गया। तभी से यहां के सौ घरों की बिजली गुल है। रविवार की शाम तक फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया था। बिजली गुल होने से रविवार को सुबह लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। इससे यहां के लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
मोहल्ला पुराना गनीपुर में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब सौ घरों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की शाम लाइन में फाल्ट से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अवर अभियंता को दी। इसके बावजूद रविवार शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
उधर, एसडीओ रामकुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी नहीं है। वह जेई को भेज कर दिखवाएंगे और ट्रांसफार्मर को बदलवा कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। (संवाद)