कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नगर से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
शिवाला भवन से शुरू तिरंगा यात्रा में भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह की झांकी शामिल रहीं। यात्रा बजरिया मार्केट, पुल गालिब तिराहा, पटवन गली, ट्रांसपोर्ट चौराहा, जटवारा रोड होती गल्ला मंडी चौराहा से गमा देवी मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में छात्र व भारी संख्या में झंडे लहराते हुए चल रहे थे। देश भक्ति गीत के बीच भारत माता के जयकारे भी लगाए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, विहिप नेता मधुराम, पवन गुप्ता, सरस्वती वर्मा, सुबोध, मनोज भारद्वाज, चेतन तिवारी आदि मौजूद रहे।