{"_id":"63a9e1399ba10f6f77248365","slug":"bhakiyu-leader-sitting-on-dharna-against-tehsildar-farrukhabad-news-knp735590588","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तहसीलदार के फोन न उठाने पर धरने पर बैठे भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तहसीलदार के फोन न उठाने पर धरने पर बैठे भाकियू नेता
विज्ञापन
सदर तहसील में धरना देते भाकियू भानु गुट के किसान नेता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। समस्याओं का समाधान कराने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के नेताओं का तहसीलदार ने फोन नहीं उठाया। इससे खफा नेता तहसील में धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी कर किसानों की समस्याओं समाधान न करने का आरोप लगाया। दोपहर बाद पहुंची तहसीलदार को खरीखोटी सुनाकर ज्ञापन दिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी किसानों के साथ सोमवार सुबह 11 बजे सदर तहसील पहुंचे। तहसीलदार के न मिलने पर फोन पर वार्ता करनी चाही। तहसीलदार का फोन न रिसीव करने पर किसान नेता गुस्सा गए और तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि तहसीलदार का यह रवैया ठीक नहीं है।
तहसील में कई समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। यह भाकियू बर्दास्त नहीं करेगी। जिला संगठन मंत्री डॉ. शिशुपाल सिंह राजपूत ने कहा कि रामनगरिया में यूनियन को सरकारी कैंप दिया जाए। झसी में कई बार कहने के बावजदू पैमाइश नहीं कराई जा रही है। भगुआ नगला में बंद नाला शीघ्र खुलवाया जाए।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धरना स्थल पर पहुंची तहसीलदार को देख कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। तहसीलदार ने अपने स्तर की सभी समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिया। कार्यकर्ता ज्ञापन देने के बाद चले गए।
इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रभात सोमवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, राजेश कुमार दीक्षित, हरनाम सिंह, रक्षपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आकाश राजपूत आदि मौजूद थे।