फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhajans and kirtans resonated during Lord Jagannath's Rath Yatra.

Farrukhabad News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में गूंजे भजन-कीर्तन

Fri, 17 Jul 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bhajans and kirtans resonated during Lord Jagannath's Rath Yatra.
फोटो-18 रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र। स्रोत: जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। पांचालनगर में पहिंड-विजय एवं भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में भक्त भजन कीर्तन करते चल रहे थे। भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र के स्वरूपों की आरती उतारी गई। देर रात समापन पर प्रसाद लेकर भक्तजन घरों की ओर विदा हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में गांधी कूंचा के राधा माधव मंदिर में भगवान के तीनों स्वरूपों की आरती की गई। परिकरों ने भगवान को गोद में लेकर नाचते-गाते संकीर्तन के साथ लोहाई रोड श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर पहुंचाया। विश्राम के बाद आचार्य चिन्मय गोस्वामी ने पूजन किया। इसके बाद रथ पर सवार किया गया। सबसे आगे बलभद्रजी हरे रंग, मध्य में सुभद्रा हरे रंग और सबसे पीछे जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ पीताम्बरी रंग के रथ पर विराजमान थे। भक्तों की भीड़ संकीर्तन पर नाचते गाते निकली। रथयात्रा लोहाई रोड से चौक, नेहरू रोड, नितगंजा बाजार, सेठ गली, रेलवे रोड होकर पुनः राधा माधव मंदिर पर संपन्न हुई। कई स्थानों पर आरती उतारकर पुष्पों की वर्षा हुई। देर रात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

संकीर्तन मंडल के संरक्षक डॉ. मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा समता, समरसता और विश्व शांति का संदेश देती है।
डॉ. मनोज कुमार मेहरोत्रा, सुरेंद्र सफ्फर, अंजुम दुबे, अनिल रस्तोगी, महेश वर्मा, अशोक अग्रवाल, योगेश तिवारी, कायमगंज के सत्यप्रकाश अग्रवाल, अशोक वर्मा, श्याम टंडन, गोपाल टंडन, शिशिर टंडन, अंकित टंडन, नीरज रस्तोगी, रामकुमार मल्होत्रा, प्रथा गोस्वामी, सुषमा मिश्रा, मनीष औदिच्य आदि थे।

फोटो-18 रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र। स्रोत: जागरूक पाठक

फोटो-18 रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र। स्रोत: जागरूक पाठक

फोटो-18 रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र। स्रोत: जागरूक पाठक

फोटो-18 रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed