फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhagwat bhajans are being sung to decorate this world and the next world.

Farrukhabad News: इहलोक और परलोक संवारने को कर रहे भगवत भजन

Sat, 17 Feb 2024 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 17 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat bhajans are being sung to decorate this world and the next world.
फर्रुखाबाद। भगवत भजन के साथ दिनों दिन कल्पवासी भगवान की पूजा अर्चना कोई भी विधान बाकी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। यज्ञ, हवन, कथा, भोज आदि तरीकों से पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। गंगा मैया की गोद में इस लोक के साथ ही परलोक को साधने में कोई कसर शेष नहीं हैं। मौसम साफ होने से मेला दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे मेले में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन




साधु-संतों और कल्पवासियों में आस्था की बयार और तेजी से बहने लगी है। संतों के पंडालों में बुजुर्ग कल्पवासी घंटों सत्संग सुनने में मग्न रहते हैं। वहीं साधु-संतों के अखाड़ों में देर रात तक घंटे, घड़ियाल व शंखों की ध्वनि सुनाई देती है। भजन-कीर्तनों का दौर भी तेजी से चल रहा है। कथा पंडालों में भी कल्पवासियों की संख्या बढ़ गई है। नागा त्यागी साधु कठिन तपस्या करने में लीन दिखाई दे रहे हैं। यह लोग अपने चारों ओर आग जलाकर भगवान का जाप करने में मग्न रहते हैं। मेला देखने के लिए हरदोई, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, इटावा, मैनपुरी और औरैया आदि जनपदों से लोग ट्रैक्टर-ट्राली, कार व अन्य वाहनों से पहुंच रहे हैं। मेले में भीड़ बढ़ने से मेला क्षेत्र में देर रात तक रौनक रहती है। लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए हैं। आलू दुकानों पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

-----------



आह्वान अखाड़ा में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
श्री पंचमुखी हनुमान धाम निसाई क्षेत्र से बैंडबाजा के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे घुड़सवार चल रहे थे। पालकी में ठाकुर जी व गुरू मूर्ति विराजमान थी। जूना अखाड़ा के संत करतब दिखाते हुए चल रहे थे। यात्रा परिक्रमा रास्ते से होती हुई गंगातट पर पहुंची, जहां ठाकुर जी की मूर्ति को स्नान कराया गया। इससे पहले मेला कार्यालय के सामने साधु-संतों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा का समापन वापस आश्रम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

पांच कर्म करने वाला मनुष्य देवत्व को प्राप्त करता
वैदिक क्षेत्र में चल रहे सत्संग के दौरान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि पांच कर्म करने वाला मनुष्य देवत्व को प्राप्त करता है। ईश्वर की भक्ति से ही शक्ति मिलती है। राजस्थान से आए प्रो. आचार्य योगेश ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। उदिता आर्या ने भजन सुनाया। इस अवसर पर पंडित शिवनारायन आर्य, रामवीर आर्य, उत्कर्ष आर्य, संजीत आर्य, रत्नेश द्विवेदी व उपासना कटियार आदि रहे।



संत-महात्माओं को किया गया सम्मानित
प्रशासनिक पंडाल में खोया-पाया सेवा शिविर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेला सचिव अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति, डॉ. विनोद कुमार तिवारी व खोया-पाया शिविर के शिवराधपति ओंकारनाथ त्रिपाठी ने साधु-संतों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। स्वामी राजेश्वरनानंद महाराज ने कहा कि गंगातट पर जो स्वच्छ मन से आता है, उसका तन-मन अपने आप पवित्र हो जाता है। कवि ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि खोया-पाया शिविर खोए हुए लोगों को मिलाने का पुनीत कार्य कर रहा है। विजय मिश्र, चित्रा अग्निहोत्री और राममुरारी शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिवबालक महाराज, भरत चैतन्य, नारायण दास, और कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।




चोरों ने उड़ाए महिला के जेवर
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी सीटू पाल गुरुवार शाम परिजनों के साथ मेला देखने आई थीं। उन्होंने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए थे। मनोरंजन क्षेत्र में उचक्कों ने उनकी पर्स से सोने की जंजीर चोरी कर ली। सीटू पाल ने थाना प्रभारी को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने देखे, लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं अनमोल दीक्षित की नमकीन की दुकान से चोर 15 किलो नमकीन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed