फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   because of fog break three hours , the race began at 9 am

सेना भर्ती -कोहरे से तीन घंटे ब्रेक, 9 बजे शुरू हुई दौड़

Wed, 07 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
because of fog break three hours , the race began at 9 am
फतेहगढ़ में चल रही सेना भर्ती रैली में बुधवार को घने कोहरे ने तीन घंटे
विज्ञापन
का ब्रेक लगा दिया। इससे सुबह छह बजे से होने वाली दौड़ नौ बजे शुरू हुई। शाम पांच बजे तक दौड़ चली। 16 हजार युवकों को टोकन दिया गया और 10 हजार को दौड़ाया गया। इसमें से 570 युवक दौड़ में सफल हुए।

रैली के तीसरे दिन हरदोई, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, संभल, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर जिलों की भर्ती होने से मंगलवार की रात से ही बड़ी तादाद में युवकों ने स्कूलों में डेरा जमा लिया था। बुधवार की सुबह घना कोहरा होने से बरगदियाघाट पर युवकों के अभिलेखों की जांच और टोकन देने का कार्य देरी से शुरू हो सका। इस कारण करियप्पा मैदान

में दौड़ परीक्षा तीन घंटे लेट नौ बजे शुरू हो पाई। सात जिलों से आए 16 हजार युवकों को टोकन दिया गया। इसमें से 6 हजार हाइट कम होने के कारण मैदान तक नहीं पहुंच सके।10 हजार युवकों ने करियप्पा मैदान में दौड़ लगाई जबकि 570 युवक ही पास हो पाए।

कालेजों में की तोड़फोड़, जलाया फर्नीचर
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती को भारी संख्या में आए युवकों से फतेहगढ़ में अधिकृत किए गए स्कूल फुल हो गए। युवकों ने सड़क किनारे दुकानों की टीन शेड में  रात काटी। कालेज में अलाव जलाने को लेकर विवाद हो गया। इन्होंने हंगामा करने के बाद फर्नीचर को जलाकर ताप लिया।

बुधवार की भर्ती  के लिए मंगलवार की रात को युवकों का आना शुरू हो गया था। एमआईसी और जीआईसी फतेहगढ़ में जगह न मिलने पर  पुलिस प्रशासन ने फतेहगढ़ चौराहा पर युवकों को रोक दिया। इनको जनता इंटर कालेज में भेजा गया। यहां जगह फुल हो जाने के बाद युवकों को फतेहगढ़ से वापस फर्रुखाबाद क्रिश्चियन इंटर कालेज में ठहरने के लिए भेजा गया।

डीएम ने इनके लिए सरकारी विभागाें में भी इंतजाम कराया। इसके बाद भी  युवकों ने सड़क किनारे रात काटी। एमआईसी में कमरे फुल होने के कारण युवक मैदान में दीवार के सहारे लेट गए। सर्दी लगने पर लकड़ी एकत्र कर अलाव जलाया। अलाव को लेकर युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने एमडीएम कक्ष का गेट तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर कालेज के कर्मचारी पहुंचे। इन्होंने युवकों को समझाकर शांत किया। पुलिस को इसकी जानकारी दी। रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला कक्ष का शटर भी तोड़ दिया। इन्हाेंने जीआईसी में कुर्सी तोड़ कर अलाव जलाया।  

कालेजों में हर तरफ गंदगी ही गंदगी
फर्रुखाबाद। भर्ती में आए युवक स्कूलों में हर तरफ गंदगी  कर रहे हैं। एमआईसी में शौचालय न होने के कारण मैदान मेें गंदगी का अंबार लगा है। नगर पालिका की ओर से कुछ स्कूलों में अस्थाई शौचालय बनवाए गए तो कुछ में नहीं । एमआईसी में शौचालय न होने से  युवकों ने मैदान में हर तरफ गंदगी फैलाई है।

राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में नगर  पालिका की ओर से अस्थाई शौचालय बनवाए गए हैं। इसके बाद भी मैदान में गंदगी की। इससे स्कूल के शिक्षक व कर्मचारियों को बैठना मुश्किल हो गया है। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ के उपप्रधानाचार्य पीएस यादव ने बताया कि युवकों ने हर तरफ गंदगी कर दी है। इसकी सफाई के लिए पालिका की ओर से कर्मचारी नहीं आए।  

नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी लेते रहे जायजा
फर्रुखाबाद। नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम अंसारी और सीओ सिटी वाईपी सिंह पुलिस बल के साथ भर्ती स्थल से लेकर बरगदियाघाट तक जायजा लेते रहे। सुबह टोकन वितरण के बाद युवकों की लाइन में कई बार धक्कामुक्की होने से विवाद हो गया। पुलिस ने जमीन पर लाठी फटकार कर युवकों को शांत कराया।

दिन भर जाम की रही स्थिति
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय के बाहर दिन भर जाम की स्थिति रही।  सेना भर्ती रैली में दौड़ परीक्षा में फेल हुए युवकों को मैदान से बाहर कर दिया गया। यह युवक सीएमओ कार्यालय के बाहर सड़क किनारेे खड़े रहे। इस कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति दिन भर बनी रही।

यहां की आज सेना भर्ती
फर्रुखाबाद। गुरुवार को श्रावस्ती, बइराइच जिले की सैनिक जीडी, क्लर्क, एसकेटी, सैनिक तकनीक, सैनिक ट्रैडसमैन व नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती होगी। जिला बलरामपुर ट्रैडसमैन व अन्य ट्रेड की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed