{"_id":"57224bb94f1c1b6907a92c85","slug":"beaten-by-the-husband-to-marry-the-brother-of-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद से भाई का निकाह कराने पर पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननद से भाई का निकाह कराने पर पति ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
husband wife
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा में ननद के साथ भाई का निकाह करवाने की बात कहने पर पति ने पत्नी को पीट दिया। पीड़िता ने पति व जेठ के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव चिलसरा निवासी जुलेखा पत्नी आजाद ने अपने भाई अलीरजा का निकाह ननद गुलशन से कराने के लिए ससुरालवालों से कहा। इसका पति, जेठ आदि ससुराल वालों ने विरोध किया।
विज्ञापन
जुलेखा के दबाव डालने पर गुस्साए पति व जेठ ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। जुलेखा ने पति आजाद और जेठ शमसाद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन