फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   beat up a cop

Farrukhabad News: सिपाही से मारपीट, नकदी चेन व मोबाइल लूटने का आरोप

Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
beat up a cop
नवाबगंज। कारों की टक्कर के बाद दबंगों ने सिपाही से मारपीट कर उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। सिपाही ने चेन, मोबाइल व नौ हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक युवक हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पत्योरा निवासी शिवान प्रताप सिंह आगरा पुलिस लाइन में सिपाही है। वह शादी समारोह में आए थे। शुक्रवार को शिवान गांव बीसलपुर बांगर में विवाह समारोह में शामिल होकर कार से वापस आ रहे थे। गांव भगौरा के पास सामने से आ रही कार ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शिवान के विरोध करने पर कार सवार युवकों ने गाली गलौज कर उनसे मारपीट कर दी। कार से उतरे बहनोई अजेंद्र प्रताप सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उनकी भी लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवान प्रताप का आरोप है कि युवकों ने उनका मोबाइल, सोने की चेन व नौ हजार रुपये भी लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सिपाही शिवान प्रताप ने थाने में लूट की तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराकर गांव भगौरा निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है।
एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed