{"_id":"a5f9a848ab8e7e585d901c6e14211b2a","slug":"bdc-member-candidate-shoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 03 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी सदस्य पद से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
थाना मऊदरवाजा के गांव टीकानगला निवासी राम पाल का पुत्र श्यामवीर सिंह शाक्य (28) बीडीसी सदस्य पद का चुनाव लड़ रहा है। शुक्रवार को श्यामवीर निजी काम से बाइक से शहर आया था। रात करीब 8.30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात हमलावरों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया।
गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। गोली चलने की सूचना मिलने पर घायल के पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में घायल को परिजनों ने नाला मछरट्ठा स्थित नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर एसओ सुनील यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अस्पताल में घायल का आपरेशन शुरु कर दिया गया।
घायल के पिता ने बताया वह घर पर थे उसी समय बेटे को गोली मारने की जानकारी हुई। उसका बेटा बीडीसी सदस्य पद का चुनाव लड़ रहा है। एसओ ने बताया मामले की जांच की जा रही है। अभी तक गोली किसने और क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।