{"_id":"6890ff683cec61d635092b14","slug":"bareilly-etawah-highway-road-collapsed-danger-of-accident-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-127850-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बरेली-इटावा हाईवे की सड़क धंसी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बरेली-इटावा हाईवे की सड़क धंसी, हादसे का खतरा
विज्ञापन
पांचालघाट पर बरेली की ओर जाने वाली सड़क की दो लेन धंसी,
- फोटो : पांचालघाट पर बरेली की ओर जाने वाली सड़क की दो लेन धंसी,
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली फोरलेन हाईवे की सड़क रविवार रात करीब एक बजे रिमझिम बरसात के दौरान अचानक धंस गईं। हादसा पांचाल घाट के पास हुआ, जहां कांवड़ियों की भारी भीड़ मौजूद थी। सड़क धंसने से झोपड़ी में लेटीं शकुंतला देवी और बगल की दुकान पर मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने वाहन सवारों को किसी हादसे से बचाने के लिए प्रभावित स्थान पर बालू से भरी बोरियां रखीं हैं। प्रशासन की ओर से बरती गई लापरवाही के चलते अब तक न तो इस रूट पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग की गई।
यह फोरलेन हाईवे लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। महज एक साल के भीतर ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। रोजाना इस रूट से करीब 15000 बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क धंसने से न केवल जान-माल का खतरा बढ़ गया है बल्कि फर्रुखाबाद, इटावा, बदायूं, कन्नौज और शाहजहांपुर जैसे जिलों का यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
रात को सड़क धंसने से लेकर अब तक जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत कराने या यहां पर बैरिकेडिंग कराने की भी जरूरत नहीं समझी। स्थानीय लोगों ने अपने प्रयास से वाहन सवारों को धंसी सड़क की ओर से जाने से रोका। कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित कर रही पुलिस भी इससे अनजान बनी हुई है। लोगाें ने कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
कोट::
एनएचएआई और डीएम का वर्जन आएगा।