फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bappa left it with fledged Band

गाजे-बाजे के साथ विदा हुए बप्पा

Sun, 27 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bappa left it with fledged Band
गणेश महोत्सव का रविवार को धूमधाम के साथ समापन हुआ। शहर से गाजे-बाजे के
विज्ञापन
साथ गणपति बप्पा को लोगों ने विदा किया। इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा विसर्जन यात्राएं निकलीं। चारों ओर गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष सुबह से ही गूंजने शुरू हो गए। यह सिलसिला देर शाम तक चला। जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया गया। उधर, कमालगंज से निकली शोभायात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले में गणेश महोत्सव का समापन हो गया। सुबह से ही शहर में विभिन्न मोहल्लों से भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राओं का निकलना प्रारंभ हो गया। पांडेश्वरनाथ मंदिर में सुबह हवन-पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर महिलाएं, पुरुष नाचते-गाते चल रहे थे। पांचाल घाट पर प्रतिमा

भू-विसर्जित की गई। इस अवसर पर नवीन मिश्र नब्बू, कालीचरन, सुमित कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुशवाह, रामप्रकाश सैनी, विजय कुमार, अंबरीश, विवेक शर्मा और ह्रदेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला राजीव गांधी नगर में हवन-पूजन के बाद विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। टाफियां भी लुटाई गईं। इस

अवसर पर राजीव दीक्षित, अमित सिंह, सोनू अग्निहोत्री, गगनदीप, दीक्षा अग्निहोत्री, नीलम बाजपेयी, तमन्ना दुबे, पीयूष दुबे, हिमांशु शाक्य आदि मौजूद रहे। मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर से निकली विसर्जन यात्रा साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, त्रिपोलिया चौक, घुमना, लालसराय, लालदरवाजा और लालगेट से होती हुई पांचाल घाट पहुंची। यहां भगवान

गणेश की प्रतिमा विसर्जित हुई। विसर्जन यात्रा में कन्नौज, हरदोई और शाहजहांपुर आदि जिलों से आए भक्तों ने भी भाग लिया। इससे पहले भगवान गणेश को 102 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मुनि अलौकिक महाराज, अर्चना दीक्षित, उमेश कुमार, आशीष कुमार, लल्ला, नरेंद्र कुमार, बबलू मिश्र, संतोष  आदि मौजूद रहे।

मोहल्ला बूरावाली गली से भी विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली और पांचाल घाट पर विसर्जन हुआ। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, मोहित यादव, कल्लू, बऊआ, सोनू कुमार, राजू कुमार, राजा आदि मौजूद रहे। वहीं, फतेहगढ़ स्थित रामचंद्र धर्मशाला से भगवान गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा नेकपुर चौरासी पांचाल घाट पर संपन्न हुई। सेंट्रल बैंक के पास से,

बजरिया हरलाल, नितगंजा दक्षिण, बटुवा वाली गली, सुतहट्टी, तलैया फजल इमाम, नवाब दिलावरजंग, चीनीग्रान, बीबीगंज, पलरिया और नितगंजा दक्षिण आदि मोहल्लों से शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
भोलेपुर तिराहे से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। पांचाल घाट पर मूर्ति को भू-विसर्जित किया गया। इस

अवसर पर भोला गुप्ता, शिवओम गुप्ता, पिंकू गुप्ता, जयंत कटियार, पवन कटियार, मनोज कटियार, बंटू गुप्ता, विनय गुप्ता, सुमन यादव, उषा गुप्ता, सुमित जाटव, विमल कुमार, ऋषि कुमार और अन्नू कुमार आदि मौजूद रहे। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रेमपुष्प गेस्ट हाउस में रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह पंडित सोहित औदिच्य और लक्ष्मीकांत ने

हवन-पूजन कराया। इसके बाद भगवान गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा शुरू हुई। यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा तपस्वी वाले बाग पहुंची। यहां से महिलाएं लौट गईं। इसके बाद भक्त नाचते-गाते हुए पांचाल घाट पहुंचे और प्रतिमा भू-विसर्जित की गई। इस अवसर पर सतीश कुमार, नरेशचंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनूप गुप्ता, टिंकू सेठ, रवि दुबे, रामू चौरसिया, आकाश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed