फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ballot boxes kept in strong room till late night

Farrukhabad News: स्ट्रांग रूम में देर रात तक रखी गईं मतपेटिका

Thu, 11 May 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ballot boxes kept in strong room till late night
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव का गुरुवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद बूथों से मतपेटिका ले जाकर स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं। सातनपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में देर रात तक मतपेटिका रखवाकर स्ट्रांग रूम सील करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

जनपद में कुल नौ निकाय क्षेत्र हैं। इसमें तहसील सदर के पांच निकाय क्षेत्रों के लिए शहर की सातनपुर मंडी में स्ट्रांग रूम बनवाया गया है। यहां नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, खिमसेपुर, संकिसा बसंतपुर के कुल 100 वार्डोँ के 368 बूथों की मतपेटिका रखवाई गई हैं। इसके लिए 16 स्ट्रांग रूम कक्ष आरक्षित किए गए। वहीं कायमगंज तहसील क्षेत्र के चार निकायों में नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल, नवाबगंज व शमसाबाद के 70 वार्डों के 115 बूथों की मतपेटिका आदर्श इंटर कालेज पितौरा स्थित स्ट्रांग रूम में रखवायी गई हैं। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि नगर पंचायत कंपिल, नवाबगंज सहित कुल नौ बूथों पर शाम 6 बजे के बाद तक मतदान होने से मतपेटिका आने में देरी हुई। देर रात तक सभी मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में रखवाने के बाद प्रत्याशी व आरओ के सामने स्ट्रांग रूम सील कराए गए। शनिवार सुबह सात बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में आरओ, प्रेक्षक व अन्य अधिकारियों के सामने स्ट्रांग रूम के कक्षों की सील खोली जाएगी। इसी के बाद मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

------------------
रात नौ बजे तक पूर्ण हो सका मतदान
नवाबगंज। नगर पंचायत के चंदनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 3 पर मतदाताओं का शाम को मतदान में उत्साह और बढ़ गया। मतदान का समय समाप्त होने से पूर्व बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। पीठासीन अधिकारी ने मतदान केंद्र की परिधि के अंदर एकत्र सभी मतदाताओं को टोकन देकर मतदान कराया। बूथ पर रात नौ बजे तक मतदान चलता रहा। 1075 मतदाताओं में से 875 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय सिंह, थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पीठासीन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि मतदान रात नौ बजे तक चला जिसमें 875 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। नगर पालिका फर्रुखाबाद के मतदान केंद्र शांती जूनियर हाईस्कूल भोलेपुर में मतदान समाप्त होने के बाद जवाबी नारेबाजी हुई। इसको लेकर बसपा व भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर भाजपा समर्थकों ने जमकर धुनाई कर दी। बसपा समर्थक ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंकर शिकायत की। हालांकि देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed