{"_id":"5f89d8ac8ebc3e9b8c5d7065","slug":"bachche-sheersh-par-pahunchen-tabhee-shikshak-saphal-prabhaaree-mantree-farrukhabad-news-knp588902652","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बच्चे शीर्ष पर पहुंचें, तभी शिक्षक सफल : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बच्चे शीर्ष पर पहुंचें, तभी शिक्षक सफल : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देते जिला प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ।
- फोटो : FARRUKHABAD
बच्चे शीर्ष पर पहुंचें, तभी शिक्षक सफल : प्रभारी मंत्री
फर्रुखाबाद। प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के प्रथम चरण में चयनित जिले के 161 शिक्षकों को प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि मेहनत व तपस्या कर शिक्षक बनने वालों की असली सफलता तभी है, जब उनके स्कूल के बच्चे सफल होकर शीर्ष पर पहुंचें। शिक्षकों को देश के भविष्य को संवारने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को शपथ भी दिलाई।
फतेहगढ़ के राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी सहकारिता विभाग मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि शिक्षक या गुरु कुम्हार की तरह होता है। बच्चों की सफलता से शिक्षक अपनी उपलब्धि की समीक्षा करें। शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई के लिए आधुनिक प्रयोग भी करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी की शपथ दिलाई।
इससे पहले कहा कि जिले के 177 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। इनमें 161 के नियुक्ति पत्र आए हैं। पहला नियुक्ति पत्र प्रमोद कुमार मिश्रा को सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद राधा देवी, अलका सिंह, शिखा चौहान, रचना, शिल्पी, अर्चना यादव, अनुराग पांडेय, श्वेता सहित 11 नियुक्ति पत्र अपने हाथों से सौंपे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने में शिक्षामित्रों का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
उन्हें 12 से 14 वर्ष तक की तपस्या के बाद पूर्ण शिक्षक बनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सभी स्कूलों में शिक्षकों व अन्य विभागों में कर्मचारियों रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संबद्धीकरण समाप्त हो चुका है। जिस शिक्षक की जहां नियुक्ति है, वहां लगन से काम करे। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, बीएसए लालजी यादव आदि मौजूद रहे। विदित है कि जिले के नवनियुक्त 177 शिक्षकों में से तीन काउंसलिंग में ही शामिल नहीं हुए थे। 13 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र अभी आना शेष हैं।
पंचायत चुनाव की जीत को जुटें कार्यकर्ता
प्रभारी मंत्री ने आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव पहुंचाई जाएं। भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को काम करने का मौका देती है। इसके बाद वह बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा पहुंचे। वहां धम्मा लोको बुद्ध विहार में उन्होंने अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य के साथ मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्तूप की परिक्रमा की।