फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba and Nana clash over child's death

बालक की मौत पर बाबा और नाना भिड़े

Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Baba and Nana clash over child's death
फर्रुखाबाद। एक बालक को लोहिया अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया। वहां जैसे ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया, तो बाबा और नाना पक्ष भिड़ गए। पिटाई की आशंका से भयभीत बाबा मौका पाते ही अस्पताल से खिसक गए।
विज्ञापन

बालक के शव को नाना और मामा लेकर बाहर आ गए। नाना ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची मेरापुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरिया बाकरपुर निवासी प्रांशु उर्फ प्रियांशु गंगवार (12) पुत्र स्व. ब्रजेंद्र गंगवार की बुधवार सुबह अचानक हालत खराब हो गई। उसके बाबा भारत सिंह कायमगंज सीएचसी ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, तो इमरजेंसी में डाक्टर ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर यहां पहुंचे प्रांशु के नाना कन्नौज के गांव सरायमारुफ कीरतपुर निवासी रामविलास और उनके पुत्रों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रांशु के बाबा पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। करीब आधा घंटे तक इमरजेंसी में हंगामा होता रहा। ननिहाल पक्ष के गुस्सा को भांपकर बाबा मौका पाते ही अस्पताल से इधर-उधर हो गए। बाबा ने इमरजेंसी रजिस्टर पर कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है, मगर नाना की शिकायत पर थाना पुलिस ने शाम को शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed