फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba and grandson die due to drowning in Ganga

गंगा में डूबने से बाबा व पौत्र की मौत

Wed, 06 May 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Baba and grandson die due to drowning in Ganga
गंगा में डूबने से बाबा व पोते की मौत
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गंगा के निकटवर्ती गांव ढपलपुर निवासी वृद्ध पोते के साथ कपड़े धोने गंगा पर गए थे। पौत्र नदी में नहाने लगा। वह डूबने लगा तो उसे बचाने को बाबा भी नदी में कूद गया। दोनों डूब गए। वहां मौजूद युवकों ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों व परिजनों ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद बच्चे को निकाला गया। तब तक हुसकी मौत हो चुकी थी। जाल डालकर बुजुर्ग की तलाश की गई। ढाई घंटे बाद उसका भी शव मिल गया।
गांव भोजपुर के मजरा ढपलपुर निवासी शराफत (65) बुधवार दोपहर अपने 13 वर्षीय पौत्र अल्तमस पुत्र शकावत के साथ घर के पास स्थित गंगा घाट पर कपड़े धोने गए थे। शराफत कपड़े धो रहे थे और अल्तमस गंगा में नहा रहा था। तभी वह डूबने लगा। शराफत उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे, लेकिन वह भी डूब गए। गंगा में मछली पकड़ रहे युवकों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन ग्रामीणों के साथ गंगा तट पर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने अल्तमस को निकाल लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए उसे टेंपो पर लिटाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर भोजपुर चौकी प्रभारी सुधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। गंगा में जाल डालकर बुजुर्ग की तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद करीब चार बजे शराफत का शव निकाल लिया गया। एक साथ दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शराफत खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पांच पुत्र शकावत, दिलबहार, गुलबहार, इंतजार व इंतखाप हैं। दो पुत्री हैं। अल्तमस के छोटे भाई अलबक्स व अर्स हैं। अल्तमस गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता था। उसकी मां तरन्नुम बेगम कई महीनों से अपने मायके कन्नौज के मानपुर रनोनी में रह रही हैं। घटना की सूचना पर वह ससुराल पहुंची। दरोगा सुधीर सिंह ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed