{"_id":"6942f4ebc40f8d16090232f6","slug":"ayurvedic-practices-and-medicines-help-in-reducing-stress-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-134404-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आयुर्वेदिक क्रियाएं व औषधियां तनाव कम करने में सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आयुर्वेदिक क्रियाएं व औषधियां तनाव कम करने में सहायक
विज्ञापन
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बुधवार को ‘तनाव प्रबंधन एवं सामना करने की रणनीतियों पर आयुर्वेदिक दृष्टिकोण’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने तनाव नियंत्रण के आयुर्वेदिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा गया कि आयुर्वेद से जुड़ी क्रियाएं व सामान्य औषधियां तनाव कम करने में काफी सहायक हैं।
विश्वविद्यालय सभागार में संगोष्ठी का शुभारंभ कुलाधिपति डॉ अनार सिंह यादव, चेयरपर्सन डॉ अनीता यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ अंचल सिंह, कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र, अतिथि वक्ता डॉ. वारुंगसे हीरामन , डॉ सुहास कुमार शेट्टी एवं डॉ. सी.बी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संगोष्ठी में एसएमबीटी आयुर्वेद कॉलेज नासिक में काय चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वारुंगसे हीरामन निवृत्ति ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव से ग्रसित है। आयुर्वेद में तुलसी, अश्वगंधा, ब्राह्मी और जटामासी जैसी सामान्य औषधियों का सेवन भी तनाव को कम करने में बहुत सहायक है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में तनाव एक गंभीर समस्या बन चुका है और इससे निपटने के लिए आयुर्वेद एक सुरक्षित एवं प्रभावी मार्ग प्रदान करता है। कुलसचिव डॉ रणजीत यादव, डीन डॉ अम्बरीष बाथम, डॉ सीबी सिंह, डॉ मंजूनाथ एनएस, डॉ बलराज सिंह, डॉ विजयप्रकाश मिश्रा, डॉ मानस रंजन देबता, डॉ अनुपमा बल्लारी, डॉ कुन्दन कुमार मिश्रा, डॉ वीरन्ना मुगदुर ने भी विचार रखे।