{"_id":"6692d07730082f061d0ee754","slug":"attendant-found-spitting-after-eating-gutkha-guard-and-staff-reprimanded-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103433-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गुटखा खाकर थूकता मिला तीमारदार, गार्ड व कर्मी को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गुटखा खाकर थूकता मिला तीमारदार, गार्ड व कर्मी को फटकार
Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल की राज्य स्तर से बनाई गई कायाकल्प पीयर असिसमेंट टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। इस दौरान इमरजेंसी गेट पर तीमारदार गुटखा थूकता दिखा, तो गार्ड और जिम्मेदार कर्मी को फटकार लगाई।
राज्य स्तर से बनाई गई टीम में शामिल कानपुर देहात की पीएचसी सरवन खेड़ा के आलोक कुमार सिंह, पीएचसी राजपुर के आकाश कुमार पुरुष अस्पताल में दोपहर 12 बजे पहुंचे। ओपीडी में ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर पर जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने पर्चा काउंटर की जांच की व दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार से सवाल किए। दवाओं का रखरखाव देखा। टीबी लैब में कई सवालों के जवाब न मिलने से असंतुष्ट दिखे। प्लास्टर रूम देखने के बाद इमरजेंसी पहुंचे। यहां गेट पर एक तीमारदार गुटखा कर थूकता दिखा, तो गार्ड से नाराजगी व्यक्त की। साथ में चल रहे काउंसलर अमित सिसौदिया से जुर्माना की पर्ची काटने के लिए कहा, मगर पालन नहीं हो सका। इमरजेंसी में चिकित्सकीय सेवाओं पर संतोष जताया, मगर गंदगी मिली।
विज्ञापन
टीम ने ब्लड बैंक, अल्ट्रासाउंंड, पीकू वार्ड के अलावा अन्य सभी विभागों को देखा। उनके साथ क्वालिटी मैनेजर रजा, काउंसलर अमित सिसौदिया रहे। दूसरी टीम में शामिल कानपुर देहात जिले के सरवन खेड़ा पीएचसी के डीपीएम डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. विशाल दिवाकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर से लेकर लैब आदि की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस दौरान सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी आदि मौजूद रहे।
-- -- -
लिंजीगंज अस्पताल का निरीक्षण टला
जिला क्वालिटी मैनेजर डॉ. शेखर यादव ने बताया कि लिंजीगंज सिविल अस्पताल का भी शनिवार को ही असिस्मेंट होना था, लेकिन किसी कारणों के चलते टीम नहीं आ सकी। यहां टीम में शामिल इटावा के डीपीएम संदीप दीक्षित और बदायूं के डीसीपीएम अरविंद राना को आना था। अब यह टीम मंगलवार को आने की उम्मीद है।