फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempted robbery from businessman, bikers caught

कार सवार व्यापारी से लूट का प्रयास, बाइकर्स धरे गए

Mon, 05 Oct 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Attempted robbery from businessman, bikers caught
जहानगंज थाने में बैठा व्यापारी विनोद गुप्ता(हरी शर्ट में) व उसका चालक। - फोटो : FARRUKHABAD
व्यापारी से लूट का प्रयास, बाइकर्स धरे गए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार से जा रहे मोबिल ऑयल कारोबारी को बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। लूट की आशंका में व्यापारी ने कार भगा दी और थाने में जाकर रुका। थानाध्यक्ष ने जानकारी मिलते ही पीछा कर बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। उनसे काला बैग व कुछ जेवरात मिले हैं।
जनपद औरैया के थाना व कसबा अछल्दा के मोहल्ला नहर बाजार निवासी मोबिल ऑयल कारोबारी विनोद गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता व्यापार के संबंध में फर्रुखाबाद आए थे। वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे चालक बादल के साथ वापस जा रहे थे। कार विनोद ही चला रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा कर कार के बराबर में आकर कहा कि पहचाना नहीं।
विज्ञापन

अनजान की बातचीत से विनोद को लुटेरों की आशंका हुई। उन्होंने शीशा बंद कर कार की रफ्तार बढ़ा दी। गांव दरियावगंज मंदिर के निकट सड़क पर ब्रेकर होने से कार धीमी होने पर युवकों ने आगे बाइक लगाकर रोकने का प्रयास किया और गाली देने लगे। विनोद ने मौका मिलते ही फिर कार भगा दी और सीधे जहानगंज थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। थाने से वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूताना चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष ने जहानगंज रोड पर बाइक सवारों की तलाश में अपनी निजी कार दौड़ा दी। गांव रुनी के पास बाइक सवार युवक फर्रुखाबाद की ओर जाते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर युवक गांव तकिया की ओर भागने लगे। थानाध्यक्ष ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया और थाने लेकर पहुंचे। व्यापारी ने युवकों को पहचान लिया। युवकों के पास से एक काला बैग मिला है।

उसमें कुछ जेवरात व नगदी है। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक गांव भड़ौसा के निवासी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जेवरात कहां से लाए, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। काला बैग मिलने से लुटेरों के तार इस घटना से कुछ देर पहले शहर में हुई सराफ से लूट से जुड़े माने जा रहे हैं। सराफ से भी काला बैग लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed