फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to rob a bag full of cash from the operator, two arrested

परिचालक से कैश से भरा बैग लूटने का प्रयास, दो दबोचे

Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a bag full of cash from the operator, two arrested
परिचालक से कैश से भरा बैग लूटने का प्रयास, दो दबोचे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर बदमाशों ने रुहेलखंड डिपो की बस के परिचालक से कैश भरा बैग लूटने की कोशिश की। गले में बेल्ट से फंसी होने से बैग बच गया। कर्मचारियों ने दोनों बदमाशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में तहरीर दी है।
रुहेलखंड डिपो की बस शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरेली जाने को तैयार थी। परिचालक श्यामकुमार बस में चढ़ने लगा तभी पीछे से दो युवक बैग खींचने लगे। बैग गले में बेल्ट से फंसा था इसलिए नहीं निकल सका। तभी परिचालक ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

वहीं मौजूद कर्मचारियों ने दोनों युवकों को दबोचकर पिटाई कर दी। दोनों को सूचना पर पहुंचे कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों को कोतवाली में बैठा लिया है। परिचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। दोनों युवक फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली के बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाह पेश करने का दबाव
परिचालक ने कोतवाली में जो तहरीर दी है, उसमें पुलिस दो गवाहों के नाम भी बढ़ाने को कह रही है। गैरजनपद का होने से यदि परिचालक गवाह नहीं दे सका तो आरोपियों को राहत देने का पुलिस का रास्ता साफ हो जाएगा। उधर, दोनों युवकों को कोतवाली ले जाया गया, तो कुछ ही देर में कुछ सत्तापक्ष के नेता उन्हें छुड़ाने पहुंच गए। दोनों युवकों को छुड़वाने की कोशिश की जा रही है।
पहले भी हुईं घटनाएं
कादरीगेट चौकी क्षेत्र में रोडवेज परिसर में बीते महीने हरदोई की बस से उतर रहे चूड़ी दुकानदार की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। अगस्त की शुरुआत में उन्नाव के आभूषण कारीगर से छह किलो चांदी पार कर दी गई थी। पुलिस ने एक मामले में लिखापढ़ी नहीं की और दूसरे में कार्रवाई न करने का पत्र लिखकर ले लिया।

‘दिनदहाड़े इस तरह की घटना समझ में नहीं आ रही। जो युवक हिरासत में हैं, वह शराबी हैं। फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी।’ -हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी चौकी कादरीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed