फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to loader on farmer

भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान पर लोडर चढ़ाने का प्रयास

Tue, 24 Nov 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attempt to loader on farmer
शमसाबाद। भैंसें चुराकर भाग रहे बदमाशों से किसान भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उस पर लोडर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। लोडर की टक्कर से गिरकर किसान चुटहिल हो गया। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, पर वे हाथ नहीं आए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी किसान सोनेलाल व उनका पौत्र प्रदीप पुत्र राकेश घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। तभी देर रात एक लोडर से वहां बदमाश पहुंचे। उन्होंने पहले सोनेलाल के पड़ोसी भारत की भैंस खोलकर लोडर में चढ़ा ली।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने सोनेलाल की भैंस खोली और लोडर पर चढ़ाने लगे। तभी प्रदीप जाग गया। उसने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने मारपीट कर उसे अलग कर दिया और भैंस चढ़ा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रदीप ने डंडा उठाकर चालक पर हमला किया तो चालक ने उस पर लोडर चढ़ाने का प्रयास किया। टक्कर लगने से प्रदीप गिरकर चुटहिल हो गया। इसके बाद बदमाश भैंसों समेत लोडर लेकर भाग गए।

शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने बदमाशों का गांव अमलैया आशानंद तक पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सोनेलाल ने घटना की तहरीर दी है। एसओ आरके रावत ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed