{"_id":"6632a121240c44905604f6d4","slug":"attempt-to-enter-the-form-counter-due-to-connectivity-failure-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102811-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कनेक्टिविटी फेल होने पर पर्चा काउंटर के अंदर घुसने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कनेक्टिविटी फेल होने पर पर्चा काउंटर के अंदर घुसने का प्रयास
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की ओपीडी पर्चा काउंटरों पर मरीजों की लंबी लाइनों के दौरान कनेक्टिविटी फेल हो गई। गुस्सा मरीज और तीमारदार काउंटर के मुख्य गेट पर पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। महिला गार्ड ने हस्तक्षेप कर गेट बंद कर दिया। बाद में ई-अस्पताल प्रभारी ने आधा घंटे में ही काम शुरू करवा दिया।
लोहिया अस्पताल में नेट कनेक्टिविटी बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कुछ देर धीमी होने के बाद पूरी तरह कनेक्टिविटी चली गई। लिहाजा तीनों काउंटरों पर पर्चा बनना बंद हो गए।
करीब 10 मिनट तक लाइनों में लगे लोग शोरगुल करने लगे। काउंटर पर बैठे कर्मियों ने शांत रहने की बात कही, तो कुछ युवा और महिला मरीज गुस्सा गए। वह लाइन से निकलकर पर्चा काउंटर के गेट की तरफ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां तैनात महिला गार्ड ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साए तीमारदार और मरीज काफी देर तक वहीं डटे रहे। इसी दौरान ई-अस्पताल प्रभारी विवेक राना ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। कुछ ही देर में कनेक्टिविटी शुरू होने पर पर्चे बनने लगे। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली। 30 मिनट तक काम प्रभावित रहा।
कुछ ही दिनों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के स्थयी उपाय किए जाएंगे। मरीजों को दिक्कतें न हों, इसकी वह पूरी कोशिश करेंगे। ओपीडी काउंटर पर आई दिक्कत की उन्हें जानकारी नहीं है।
-डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस, लोहिया जिला अस्पताल