{"_id":"68e2b71bef108a520c0e0af8","slug":"ats-inspected-the-scene-for-an-hour-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130928-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एटीएस ने एक घंटे किया घटनास्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एटीएस ने एक घंटे किया घटनास्थल का निरीक्षण
Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01, शनिवार रात सातनपुर मंडी रोड स्थित विस्फोट वाले कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते एटीएस इंस
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी मार्ग स्थित कोचिंग सेंटर में हुए धमाके की जांच करने के लिए शनिवार देर शाम आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) घटनास्थल पर पहुंचा।
एटीएस ने एक घंटे तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी भी पहुंच गए। एटीएस इंस्पेक्टर ने इन लोगों से भी घटना की जानकारी की। एटीएस बिना कुछ जानकारी दिए लखनऊ रवाना हो गई।
शनिवार रात करीब 9.55 बजे एटीएस इंस्पेक्टर आनंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इंस्पेक्टर के साथ ही एटीएस टीम में मौजूद सदस्यों ने घटनास्थल की सघन जांच की। विस्फोट के दौरान क्षतिग्रस्त हुई वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
एटीएस के आने की सूचना पर एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ अमृतपुर संजय वर्मा व एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी भी पहुंच गए।
एटीएस इंस्पेक्टर ने एएसपी से घटना के बारे में जानकारी की। रात 10.55 बजे एटीएस घटनास्थल से रवाना हो गई। एटीएस इंस्पेक्टर ने इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। एएसपी ने बताया कि एटीएस मामले की जांच करने आई थी। प्रथम दृष्टया विस्फोट सीवर टैंक में बनने वाली मिथेन गैस से लग रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।