फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news,buldoger,avaidh kabja

पुलिस लाइन से डीएम आवास तक हटाया गया अतिक्रमण

Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news,buldoger,avaidh kabja
फतेहगढ़ में निर्माणाधीन भवन की सीढ़ियां तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन से डीएम आवास तक जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। भाजपा नेता के भवन की दूसरी बार सीढ़ियां तोड़ी गईं। दुकानदारों को अवैध निर्माण तोड़ने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर पुलिस लाइन के गेट के पास पहुंचे। कुछ देर में कोतवाल जेपी पाल भी फोर्स लेकर आ गए। पुलिस लाइन के सामने बनीं दो दुकानें जेसीबी से तोड़ दीं। वहां का चबूतरा भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन में एक वकील के घर और पिज्जा हाउस के बाहर बने चबूतरे जेसीबी से तोड़ दिए। पिज्जा हाउस के मालिक ने जनरेटर व दीवार तोड़ने के लिए एक दिन का समय मांगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने हिदायत देकर एक दिन का समय दे दिया। जेजेआर गेस्ट हाउस के बाहर नाप-जोख कराई गई। वहां पर गेट लगाया गया था। जेसीबी से गेस्ट हाउस के बाहर चबूतरा उखड़वा दिया गया। कर्मचारियों ने गेट खोलकर अंदर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता मंदिर के पास खोखा हटाया गया। प्रिटिंग प्रेस के बाहर चबूतरे को तुड़वा दिया गया। प्रबल पाठक के मेडिकल स्टोर के पास नाप कराई तो दुकान के अंदर तक चूना डलवाया गया। प्रबल पाठक ने एक दिन का समय मांगा। पड़ोसी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा का एक गेट अवैध पाया गया। उनके घर के बाहर लगे बोर्ड को तुड़वा दिया गया। डॉक्टर ने गेट हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से मोहलत मांगी। पीडी कॉलेज के बाहर बनीं दुकानों का चबूतरा हटाया गया।
पास के मकान का गेट नाले के ऊपर पाया गया। उसको जेसीबी से तुड़वा दिया गया। भाजपा नेता व ठेकेदार संजय झा के भवन के बाहर नाप कराई गई। उनकी सीढ़ियां व एक तरफ का पिलर अतिक्रमण की जद में आ गया। जेसीबी लगाकर सीढ़ियां तुड़वा दीं गईं। इससे पहले भी तत्कालीन डीएम मानवेंद्र सिंह के समय भी उनकी सीढ़ियां तोड़ी गई थीं।

अवैध दुकानें हुई खाली, टूटने का इंतजार
मोहल्ला ग्रानगंज केेे बाहर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाई गईं दुकानें व मकान मंगलवार को लोगों ने खाली कर दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव जब वहां पर पहुंचीं तो लोगों ने कुछ समय और देने की बात की। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार शाम पांच बजे तक का समय दे दिया। इसके बाद दुकानें हर हाल में तोड़े जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed