फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   at vaccination center people had to wait sitting on ground three to four hours

पंजीकरण में देरी, जमीन पर बैठना मजबूरी

Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
at vaccination center people had to wait sitting on ground  three to four hours
फर्रुखाबाद। कोरोना की तीसरी लहर को शिकस्त देेने व युद्धस्तर पर छिड़े जागरूकता अभियान के चलते लोग वैक्सीन सेंटरों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हाल यह है कि पंजीकरण कराने के लिए काउंटरों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। दूरदराज से आए लोगों को तीन-चार घंटे जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। लोहिया पुरुष अस्पताल में मात्र 150 लोगों के लिए ही वैक्सीन की डोज मिलीं। जबकि भीड़ इससे कहीं ज्यादा थी।
विज्ञापन

दूसरी लहर की भयावहता देख चुके लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर हाल में वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में वैक्सीन सेंटर पर सुबह आठ बजे से ही लोग पहुंचने लगे। कई मोहल्लों के अलावा आसपास गांवों की महिलाएं भी पहुंचने लगी हैं। गुरुवार को पंजीकरण कराने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वैक्सीन लगवाने आई माधवपुर की रामवती ने बताया कि उसके गांव से 12 महिलाएं एक साथ आई हैं। तीन घंटे बाद उसे तो टीका लग गया, लेकिन अभी बहू लाइन में लगी है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए अधिक समय लगने के कारण महिलाएं थककर जमीन पर ही लाइन लगाकर बैठ गईं। वैक्सीन लगा रही महिला कर्मी ने बताया कि 15 वायल (150 डोज) मिले हैं। जबकि भीड़ काफी ज्यादा है। 150 लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद काम बंद हो गया। इससे लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पंजीकरण काउंटर पर विवाद की सबसे बड़ी वजह अपनों का सबसे पहले पंजीकरण करवा देना है। बड़ी संख्या में लोग स्टाफ का परिचित होने की बात कहकर अंदर घुस आते हैं। पहले पंजीकरण कराकर निकल जाते हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अस्पताल का स्टाफ स्थानीय होने की वजह से उनके रिश्तेदार और दोस्तों का काम पहले करवाया जाता है।
‘वैक्सीन काफी कम मिल रही है, जबकि भीड़ ज्यादा। टीकाकरण व्यवस्था सीएमओ के अधीन संचालित है। उन्हें सेंटर में भीड़ के बारे में बता दिया जाता है। दिक्कत के समाधान के लिए फिर कहा जाएगा।’ डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल।

कमालगंज। सीएचसी में गुरुवार को धक्का मुक्की होता देख स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण काउंटर पर लाइन लगवाई। यहां प्रथम तल पर महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। लंबी लाइन में लगी महिलाएं थक कर बैठ गईं। पुरुषों की लाइन भी काफी लंबी रही। शाम साढ़े तीन बजे वैक्सीनेशन कार्य बंद होने पर कई लोग बिना टीका लगवाए ही लौट गए। यहां 645 लोगों का टीकाकरण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed