फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assistant research officer accused of disproportionate assets

सीएमओ कार्यालय के लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, होगी जांच

Sun, 13 Dec 2020 06:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Assistant research officer accused of disproportionate assets
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक का पटल देख रहे सहायक शोध अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई है। इस मामले में शासन ने सीएमओ से 16 दिसंबर तक जांच आख्या तलब की है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात सहायक शोध अधिकारी वसीम खां अपने पटल से विभाग के टेंडर, नेत्र शिविर, चश्मा वितरण आदि कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभाले हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव खुड़िना धमगवां निवासी राजेश गंगवार ने अपर आयुक्त आयकर विभाग से शिकायत की। इसमें कहा कि वर्ष 1996 से एक ही पटल पर जमे सहायक शोध अधिकारी ने कन्नौज स्थित अपने पैतृक गांव में 10 एकड़ कृषि भूमि, छिबरामऊ में दो कामर्शियल भूखंड, लखनऊ में आवासीय भवन व भूखंड सहित करीब पांच करोड़ की संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पत्नी के नाम से 50 लाख रुपये विभिन्न बैंकों में जमा होने के साथ ही 25 लाख रुपये के आभूषण बनवाए है। कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत इस संपत्ति की सूचना नियंत्रण अधिकारी को नहीं दी गई है।
इस शिकायत के आधार पर भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को 23 अक्तूबर को शिकायत भेजी थी। इस पर 6 नवंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय ने यूपी शासन को जांच के लिए पत्र भेजा था।

इस पत्र पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश ने सीएमओ से 16 दिसंबर तक जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए है।
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि शासन से चार-पांच दिन पहले जांच के आदेश मिले हैं। शीघ्र ही अधिकारी नामित कर जांच कराने के साथ आख्या शासन को भेजी जाएगी। दूसरी ओर सहायक शोध अधिकारी वसीम खां ने बताया कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed