फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assam rack of potato leaves

आलू की रैक असम रवाना

Sat, 20 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Assam rack of potato leaves
आलू की गुणवत्ता में आए सुधार के चलते 18 हजार क्विंटल आलू की पहली रैक असम
विज्ञापन
रवाना हो गई है। व्यापारियों का मानना है कि सीजन की पहली रैक जाने से आलू के भाव में सुधार आएगा। शनिवार को आलू में 60 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा भी हुआ है।

अगैती फसल करने वाले किसानों का आलू पहली बार इस सीजन में असम भेजा गया है। इसके लिए व्यापारियों ने रेलवे विभाग से रैक लगाने की मांग की थी। शनिवार को 40 डिब्बों की पहली रैक आसाम भेजी गई। इसमे 36 हजार पैकेट आलू लोड किया गया है। व्यापारियों का मानना है कि गुणवत्ता के चलते ही असम से आलू की मांग आई थी। अभी तक मार्च के अंतिम सप्ताह में ही रैक रवाना की जाती थी।

यह पहला मौका है, जब दिसंबर  में आलू के कच्चे सीजन में रैक भेजी गई है। आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि अगैती फसल से अगर तीन-चार रैक आलू अन्य प्रदेशों में रवाना किया गया तो किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा और आलू के भाव में उछाल आएगा। पहली रैक जाने से जहां आलू 520 से 550 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था।

शनिवार को आलू का भाव 60 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मौसम आलू के अनुकूल है। इससे पैदावार में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी। केवल बरसात ही आलू की पैदावार को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed