फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ASP from Sitapur arsenal tested rifle quality

सीतापुर शस्त्रागार से आए एएसपी ने रायफलो की परखी गुणवत्ता

Fri, 11 Oct 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
ASP from Sitapur arsenal tested rifle quality
फर्रुखाबाद। प्रदेश के इकलौते शस्त्रागार सीतापुर के एएसपी ने जिले की आरमोरी में रखी थ्री नॉट थ्री की पुरानी रायफलों की गुणवत्ता परखी। शस्त्रों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के लेकर मातहतों को जरूरी टिप्स भी दिए। एक सप्ताह बाद वह रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को भेजेगें। जो हथियार कंडम हो गए हैं। उनको वापस भेजने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सीतापुर जिले के प्रदेश के पुलिस शस्त्रागृह से आए एएसपी आशीष राठौर ने पुलिस लाइन आकर आरमोरी का निरीक्षण किया। जिले के सभी थानों से नए व पुराने हथियार मंगवा कर पहले ही रख लिए गए थे। एएसपी ने अपने सामने ही पुलिस की सबसे पुरानी रायफल थ्री नॉट थ्री को आरमोरर से खुलवाकर देखा। उसकी गुणवत्ता के बारे में जांच की। उन्होंने कारबाइन समेत सभी शस्त्रों को देखा। साफ-सफाई पर जोर दिया। जांच में 259 शस्त्र कंडम पाए गए। उन्होंने गुरुवार को दो शिफ्टों में आरमोरी के हथियारों का निरीक्षण किया। एएसपी आशीष ने बताया कि एक दिवसीय निरीक्षण पर वह पुलिस लाइन में आए थे। शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजेंगे। प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली ने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया। रिपोर्ट एक सप्ताह बाद आएगी। इसके बाद रिपोर्ट के अनुसार शस्त्रों को कंडम करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गुरुवार को सीतापुर से एएसपी आशीष राठौर बिना नंबर की गाड़ी से आए थे। उनकी गाड़ी पर अंग्रेजी में एएसपी लिखा था। गाड़ी के आगे व पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। खासबात यह भी रही कि इस दौरान एसपी डॉ. अनिल मिश्रा वार्ता करने के लिए सभागार में आए तब वह गाड़ी सामने ही खड़ी थी। जब एएसपी आशीष से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि मैं आप को जानता नहीं हूं। कोई भी बयान सामने आने पर ही दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed