{"_id":"65cd1d30aafa9c4a2902e896","slug":"asked-for-details-from-secretaries-in-centralized-purchase-of-books-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108347-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किताबों की सेंट्रलाइज खरीद में सचिवों से ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किताबों की सेंट्रलाइज खरीद में सचिवों से ब्योरा मांगा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में किताबों की सेंट्रलाइज खरीद कर लाखों रुपये भुगतान कर दिया। जांच कमेटी के आदेश पर बीडीओ ने सचिवों को पत्र जारी कर किताबों की की खरीद व भुगतान संबंधी तीन दिन में ब्योरा मांगा है।
जनपद के सबसे बड़े ब्लाॅक कमालगंज में 118 ग्राम पंचायतें हैं। अधिकांश ग्राम पंचायतों में दिल्ली की फर्म से पुरानी व निष्प्रयोज्य किताबों की खरीद कर भुगतान भी कर दिया गया। पंचायत घर की लाइब्रेरी में निष्प्रयोज्य किताबें डंप हैं। जिन्हें कोई पढ़ने वाला नहीं है। जबकि प्रत्येक ग्राम पंचायत से किताबों का करीब 29 हजार रुपये भुगतान किया जा चुका है। कई ग्राम पंचायतों से तो बिना किताब मिले ही फर्म को भुगतान कर दिया गया।
डीपीआरओ ने करीब 35 ग्राम पंचायतों की जांच कर सचिवों को नोटिस देकर रिकवरी की चेतावनी दी थी। इस पर सचिवों ने अपने स्पष्टीकरण में तत्कालीन बीडीओ के दबाव में किताबें खरीदने और भुगतान करने की बात लिखी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। इस पर जांच शुरू कर दी गई है। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि किताबों की खरीद का विवरण उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने बीडीओ कमालगंज को पत्र भेजा है। बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने सचिवों को पत्र जारी कर प्रारूप किताबों की खरीद व भुगतान का ब्योरा मांगा है। सचिवों से ब्योरा मिलते ही जांच कमेटी को सौंपा जाएगा।