{"_id":"6aca87379eb89cab5a032557","slug":"asha-workers-lock-up-the-cold-chain-facility-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-149947-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आशा कार्यकर्ताओं ने कोल्ड चेन में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आशा कार्यकर्ताओं ने कोल्ड चेन में जड़ा ताला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वेतन बढ़ाने के लिए 10 दिन से हड़ताल पर चल रही आशा कार्यकर्ताओं का शनिवार को आंदोलन और तेज हो गया। उन्होंने टीकाकरण का बहिष्कार कर सीएचसी पर धरना दिया। कहीं कोल्ड चेन कक्ष में ताला जड़ा तो किसी सीएचसी पर कोल्ड चेन का ताला खुलने ही नहीं दिया। इससे टीकाकरण बाधित रहा।
जिले में 1600 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती है। आंदोलन के चलते सुबह से आशा अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गईं और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। सीएचसी बरौन में आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण का बहिष्कार कर कोल्ड चेन का ताला नहीं खुलने दिया। इससे टीकाकरण दिवस पर भी महिलाओं व बच्चों को टीका नहीं लग सका।
मोहम्मदाबाद सीएचसी पर टीकाकरण शुरू करने के लिए जैसे ही कोल्ड चेन खोलने का प्रयास किया गया, आशाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद कोल्ड चेन में अपना दूसरा ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर महिला पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने की चेतावनी
शमसाबाद। सीएचसी गेट पर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने कोल्ड चेन का ताला नहीं खुलने दिया। मांगें पूरी न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष दया देवी, मीना, प्रीति, गीता, शबनम, प्रवीण, विनीता, मंजू, संगीता, मधु आदि मौजूद रहीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सीएचसी में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं को फल वितरित किए। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर एसडीएम कायमगंज को फोन पर अवगत कराया और उनकी मांगों को समर्थन देने का भरोसा दिया।
सीएचसी पर बंद रहा टीकाकरण
कंपिल। सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से बच्चों का टीकाकरण बंद रहा। मोहल्ला चौधरियान निवासी अंजलि शाक्य ने बताया कि वह अपनी नौ वर्षीय पुत्री को टीका लगवाने गई थीं। अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने की जानकारी देकर वापस कर दिया गया। कायमगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने कोल्ड चेन में ताला लगवा दिया है।