फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ARTO,maarpeet,farrukhabad news,office,RI

एआटीओ कार्यालय में आरआई से अभद्रता

Tue, 14 Jun 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
ARTO,maarpeet,farrukhabad news,office,RI
:आरटीओ कार्यालय में दरोगा को जानकारी देते एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी व आरआई जीवन कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में घुसकर चार युवकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज कर दी। आरआई के विरोध करने पर युवक उनसे भिड़ गए और अभद्रता करने लगे। हाथापाई होते बची। आरआई व कर्मचारियों ने मिलकर युवकों को खदेड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरआई की ओर से एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार शाम करीब चार बजे लिपिक भीम बाबू, राजेंद्र, सुधीर हंस सहित संविदा कर्मी सचिन अपने पटल पर काम कर रहे थे, तभी चार युवक कार्यालय में घुस आए। वह अपना काम पहले कराने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर युवक कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान आरआई जीवन कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने अभद्रता करने का विरोध किया। इस पर युवक आरआई से भिड़ गए और हाथापाई का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर कर्मचारी व अन्य लोग वहां एकत्र हो गए। सभी लोगों ने मिलकर युवकों को कार्यालय से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में हंगामा होने की सूचना मिलने पर एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने आरआई जीवन कुमार से पूरे मामले की जानकारी ली। एआरटीओ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरआई जीवन कुमार ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ शराब के नशे में कार्यालय में हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व गाली गलौज कर धमकी देने के आरोप में तहरीर दी। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि एक नामजद सहित चार लोग शराब के नशे में कर्मचारियों से गाली-गलौज कर रहे थे। आरआई के विरोध करने पर यह लोग उनसे भी भिड़ गए। तहरीर पुलिस को दे दी है।

जनप्रतिनिधि का नाम लेकर हड़का रहे थे
कार्यालय के बाहर अक्सर दिखाई देने वाला युवक एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर कर्मचारियों व आरआई के खिलाफ कार्रवाई करवाने की धमकी देने की बात कहता हुआ भाग गया। उसका कुछ दिन पहले एक कर्मचारी से भी विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed