फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arrived to fix electricity at the behest of officers

Farrukhabad News: अफसरों के कहने पर बिजली ठीक करने पहुंचे

Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Arrived to fix electricity at the behest of officers
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग शिकायतों का निस्तारण तत्काल करने का दावा करता है, लेकिन बृहस्पतिवार को उसके इस दावे की पोल खुल गई।
विज्ञापन

घर में अकेली रह रहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी ने पांचाल घाट उपकेंद्र पर कई बार बिजली ठीक करने की शिकायत की, लेकिन कोई लाइनमैन नहीं पहुंचा। जब उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की तो देर शाम लाइनमैन ने पहुंचकर बिजली ठीक की।
मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी सीआरपीएफ में तैनात आशुतोष मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्र दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती हैं। अर्चना ने बताया कि उनके यहां सुबह करीब नौ बजे बिजली चली गई। उन्होंने पांचाल घाट उपकेंद्र कई बार फोन कर इसकी शिकायत की, लेकिन कोई बिजली ठीक करने नहीं आया।
विज्ञापन

दोपहर बाद जेई को फोन किया तो उन्होंने कहा अभी लाइनमैन को भेज रहे हैं। मगर कोई नहीं पहुंचा। शाम को उन्होंने अधिशासी अभियंता को फोन करके शिकायत की। इस पर शाम सात बजे लाइनमैन बिजली ठीक करने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई पांचाल घाट प्रतीक यादव ने बताया कि सायं पांच बजे महिला ने उनसे शिकायत की थी। बरसात के चलते पोल से केबल में दिक्कत होने से आपूर्ति बंद हो गई थी। लाइनमैन को भेजकर केबल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करवा दी गई है। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि लाइनमैनों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed