फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arrested the villager and the broker, who came to make a deed of another's mother

दूसरे के मूमि का बैनामा करने पहुंचे ग्रामीण व दलाल को दबोचा

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arrested the villager and the broker, who came to make a deed of another's mother
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। दूसरे की भूमि का बैनाम करने आए ग्रामीण व दलाल को सबरजिस्ट्रार ने पुलिस के हवाले कर दिया है। एक दलाल मौका पाकर भाग गया। तहरीर न मिलने से पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी अमर सिंह ने एक रिश्तेदार के माध्यम से गांव गौटिया निवासी केशव सिंह की 25 डिसमिल जमीन खरीदने बात की थी। पर अमर सिंह की केशव सिंह मुलाकात नहीं हुई थी। इसकी जानकारी क्षेत्र के दो दलालों को किसी तरह हो गई। इस पर दलाल अमर सिंह के पास पहुंच गए और उन्होंने कम रुपये में जमीन दिलाने का भरोसा दिया। इसके चलते अमर सिंह ने दलालों को एक लाख रुपये भी दे दिए। सोमवार को दलाल जमीन का बैनाम कराने के लिए एक ग्रामीण को लेकर तहसील पहुंचे। वहां अमर सिंह भी पहुंचे। दलालों ने ग्रामीण को ही केशव बताया। इसके बाद एक वकील के बस्ते में भूमि का बैनामा लिखा गया।
विज्ञापन

बैनामा को सबरजिस्ट्रार के सामने पेश किया गया। सबरजिस्ट्रार रामदीन सिंह ने ग्रामीण(विक्रेता) से गांव, पिता का नाम व अन्य के बारे में पूछताछ की तो सही जानकारी नहीं दे सका। इस पर सबरजिस्ट्रर को संदेह हुआ। उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की तो पोल खुल गई। ग्रामीण ने बताया कि वह थाना मऊदरवाजा के गांव बरौन का रहने वाला है। दलालों के कहने पर उसने केशव के नाम का सोमवार को ही एक जनसेवा केंद्र से फर्जी आधार कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबरजिस्ट्रार ने पुलिस को बुलाकर एक दलाल व ग्रामीण को पुलिस के हवाले कर दिया। एक दलाल मौका पाकर वहां से भाग गया। थानाध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दो लोगों को पकड़ कर लाए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed