{"_id":"64a073a94929647e5f061694","slug":"army-hero-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-rifle-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-135-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सेना के नायक ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सेना के नायक ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना के नायक के इंसास राइफल से रेस्ट रूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सैन्य अधिकारियों की सूचना पर एसपी, सीओ सिटी सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। नायक के गोली मारकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है।
राजस्थान के जनपद जोधपुर निवासी राजेंद्र सिंह (32) राजपूत रेजिमेंट फतेहगढ़ में नायक के पद पर तैनात हैं। वह सेंटर के किला में शनिवार को गार्ड ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के बाद शाम को वह अपनी इंसास राइफल लेकर रेस्ट रूम में चला गया। वहां किसी कारणवश राजेंद्र ने इंसास से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर सेना के जवान रेस्ट रूम में पहुंचे। वहां राजेंद्र को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया।
घटना की जानकारी पर सैन्य अधिकारी माैके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी कर पुलिस को सूचना दी। एसपी विकास कुमार, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बारीकी से छानबीन कर वहां लोगों से जानकारी की। देर शाम फोरेंसिक टीम ने राइफल पर अंगुलियों के निशान के नमूने लिए। घटना स्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। नायक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में सेना की ओर से ही जानकारी दी जाएगी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि नायक राजेंद्र ने रेस्ट रूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के आने के बाद ही कारण की जानकारी हो सकेगी।