फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arihant, Aman, Shailja and Subhi won gold medals

Farrukhabad News: अरिहंत, अमन, शैलजा व सुभि ने जीते गोल्ड मेडल

Tue, 11 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Arihant, Aman, Shailja and Subhi won gold medals
फोटो- 24 स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक-दूसरे से मुकाबला करते खि - फोटो : udhampur news
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरिहंत, अमन, शैलजा व सुभि ने गोल्ड मेडल जीते। शुभारंभ मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन


सोमवार को ताइक्वांडो अंडर-21 सब जूनियर बालक वर्ग में शिवांश राजपूत, श्रेयांश शाक्य, शिवाय गुप्ता, अंडर-23 में सारांश, अभय सिंह, रिषिध राजपूत, अंडर-29 में शौर्य ने जीत हासिल की। इनके साथ ही सक्षम पाल, अथर्व सिंह, अंडर-38 में अरिहंत गंगवार, पार्थ दुबे, तनिष्क सिंह ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका अंडर-24 में शैलजा सिंह ने स्वर्ण, जिज्ञासा सिंह ने रजत व अक्षरा सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका अंडर-26 में समृद्धि ने गोल्ड मेडल जीता। सब जूनियर बालिका अंडर-29 में अमिता सिंह, अन्वी सिंह, दिशा, अंडर-32 में श्रेयांशी, अंशिका सिंह, इशिका राजपूत ने जीत हासिल की। अंडर-35 में दिव्यांशी, वैष्णवी मिश्रा, आस्था गंगवार, अंडर-38 में सनया देवी, अर्नवी, वैष्णवी और सब जूनियर बालिका अंडर-41 में सुभि, श्रेयांशी राज व ओसमी यादव ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अंजुम दुबे ने किया। निर्णायक की भूमिका सनी दिवाकर, निकेता दुबे, सिमरन कनौजिया, रसिका यादव, मुस्कान राजपूत व सिद्धि कुशवाह आदि ने निभाई।
जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीडीओ विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार, डॉ. वंदना द्विवेदी, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रजनी सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, सचिव अजय प्रताप सिंह व मोहनलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


बिहार में पहले से अधिक आएंगी सीटें : राज्यमंत्री
फर्रुखाबाद। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में अबकी पहले से अधिक सीटें आएंगी, भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं, चार दिन बाद बिहार चुनाव के नतीजे आते ही उनके मुंह बंद हो जाएंगे। उन्होंने स्टेडियम में पौधारोपण भी किया। (संवाद)

फोटो- 24 स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक-दूसरे से मुकाबला करते खि

फोटो- 24 स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक-दूसरे से मुकाबला करते खि- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed