फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Argument over not changing the location of Percopine

Farrukhabad News: परकोपाइन का स्थान न बदलने पर नोकझोंक

Sun, 07 Apr 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Argument over not changing the location of Percopine
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत धर्मपुर कटरी के मजरा पंखियन की मड़ैया में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे परकोपाइन (तीन खूंटी के पिलर) का निर्माण विरोध के चलते दूसरे दिन भी बाधित रहा। सहायक अभियंता ने ग्रामीणों की जिद पर शनिवार को 100 मीटर पहले से निर्माण का आश्वासन देकर काम शुरू कराया। इस दौरान ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरी धर्मपुर के मजरा पंखियन की मड़ैया में बाढ़ के दौरान कई घर गंगा की धार में समा गए थे। सिंचाई विभाग ने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए करीब दो करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से परियोजना स्वीकृत कराई। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जयशील कमल निर्माण कराने पहुंचे। इसी दौरान पड़ोसी मजरा वीरसहाय की मड़ैया के ग्रामीण व महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने जेई का घेराव करते हुए परकोपाइन का निर्माण अपने गांव से कराने को कहा।
विज्ञापन

जेई ने कहा कि जिस गांव के लिए परियोजना स्वीकृत हुई है, निर्माण भी वहीं होगा। इससे नाराज ग्रामीण व महिलाओं ने काम रुकवा दिया। लगाई गई बल्लियां हटाने लगीं। नोकझोंक के चलते आखिरकार काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सहायक अभियंता संजय सचान अवर अभियंता के साथ मौके पर गए। काम शुरू होने की जानकारी पर ग्रामीण व महिलाओं की मौके पर भीड़ लग गई। वीर सहाय की मड़ैया के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव से परकोपाइन का निर्माण हाेने पर ही बाढ़ से राहत मिलेगी।

सहायक अभियंता ने ग्रामीणों की मंशा समझ उन्हें 100 मीटर पीछे से परकोपाइन बनाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की सहमति मिलने पर विवाद शांत हो गया।
अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि करीब 50 मीटर स्थान परिवर्तन किया गया है। ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराने के बाद परकोपाइन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed