फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Argument in quota selection, meeting cancelled

Farrukhabad News: कोटा चयन में नोकझोंक, बैठक निरस्त

Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Argument in quota selection, meeting cancelled
कंपिल। कोटा चयन की रूपरेखा बनाने के दौरान सोमवार को दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख ग्राम विकास अधिकारी ने बैठक को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भागीपुर उमराह में सोमवार दोपहर ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति में कोटा चयन की प्रथम प्रकिया की रूप रेखा की खुली बैठक गांव में रखी गई थी। जिसके लिए सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हुए थे। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान मीरा देवी उपस्थित नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी दौरान प्रधान पति वीरेंद्र यादव से ग्रामीणों की नोकझोंक होने लगी।
विवाद बढ़ता देख सचिव विजय शंकर राजपूत ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। उन्होंने बैठक को स्थगित कर उच्चाधिकारियों के अगले निर्देश तक बैठक स्थगित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में राशन की दुकान रामलड़ैते शाक्य के पास थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व मानसिक रूप से परेशान होने पर उन्होंने लगभग आठ माह पूर्व इस्तीफा दे दिया। उक्त राशन की दुकान को पड़ोसी गांव होतेपुर से जोड़ दिया गया। काफी समय से ग्रामीणों को गांव में राशन दूर लेने जाने में दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन की दुकान के चयन हेतु आवेदन किया था।सचिव विजय शंकर राजपूत ने बताया ग्रामीणों में विवाद हो गया था।विवाद के शांत होने तक चयन प्रकिया स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed