{"_id":"69a346436310dc368a0413ac","slug":"approval-for-repair-of-16-roads-at-a-cost-of-rs-170-crore-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-138175-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 1.70 करोड़ से 16 सड़कों की मरम्मत को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 1.70 करोड़ से 16 सड़कों की मरम्मत को मिली मंजूरी
Sun, 01 Mar 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाढ़ और बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिले में 1.70 करोड़ रुपये की लागत से 16 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराया जाएगा। विभिन्न विकासखंडों में स्थित यह सड़कें ग्रामीण अंचल की हैं। इनके दुरुस्त होने से किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी और सामान्य यातायात भी सुगम होगा।
खलवारा-फरीदपुर-दूधेमई-जिराऊ-नगल भूड़ संपर्क मार्ग पर 19.80 लाख रुपये से सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण होगा। नवाबगंज-अचरा-अलीगंज मार्ग से बेहटा मुरलीधर संपर्क मार्ग की मरम्मत 18.30 लाख रुपये से कराई जाएगी। कायमगंज रोड से फरीदपुर संपर्क मार्ग होते हुए नगला टीन तक नवीनीकरण 4.40 लाख रुपये से होगा। चांदपुर-भगौरा-उखरा संपर्क मार्ग पर 19.70 लाख रुपये की लागत से सामान्य मरम्मत प्रस्तावित है। मंझना-नवाबगंज मार्ग से डबउआ संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसी क्रम में कंपिल-बहलपुर-गौरखेड़ा मार्ग से शाहीपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत 7.20 लाख रुपये से, हजरतगंज-गूजरपुर-शादनगर के किमी सात से धूबिआई संपर्क मार्ग की सामान्य मरम्मत 12.20 लाख रुपये से होगी। कंपिल-बहवलपुर-गौरखेड़ा के किमी सात से नगला रखा संपर्क मार्ग पर 3.50 लाख रुपये से सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा। हजरतगंज-गूजरपुर-शादनगर से मखेरा नगला संपर्क मार्ग की मरम्मत 9.70 लाख रुपये से होगी।
विज्ञापन
पसियापुर लिंक रोड के शेष भाग पर 7.20 लाख रुपये से सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण, ग्राम टीका नगला मोड़ से नटवारा मोड़ तक 7.90 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। मांझगांव-घुमईया रसूलपुर संपर्क मार्ग से करनपुर-गंगतारा संपर्क मार्ग पर 17.70 लाख रुपये की लागत से सामान्य मरम्मत प्रस्तावित है। गदनपुर वख्त संपर्क मार्ग पर 4.30 लाख रुपये, गूजरपुर से कुम्हरौर मार्ग पर 12.20 लाख रुपये, सरीफपुर छिछनी से नगला धानी संपर्क मार्ग पर 11.70 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से रतनपुर–रम्हौआ संपर्क मार्ग पर 4.90 लाख रुपये से सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से करीब 92 से अधिक गांवों के लगभग सात लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।