फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anushree got first place in student science brainstorm

विद्यार्थी विज्ञान मंथन में अनुश्री ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 21 Dec 2020 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Anushree got first place in student science brainstorm
अनुश्री जैन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020 में सीपी इंटर नेशनल स्कूल की छात्रा अनुश्री जैन ने प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर माता-पिता और गुरुजनों ने बधाई दी।
विज्ञापन

बढ़पुर निवासी सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन की पुत्री अनुश्री सीपी इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा है। विज्ञान मंत्रालय ने 29 व 30 नवंबर को विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21 प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई थी। इसमें अनुश्री ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जनपदों से कुल 127 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में स्कूल के छात्र-छात्राओं को खूब मेहनत की है।
उपनिदेशिका अंजू राजे, सीपी विद्यालय समूह की निदेशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, शिक्षक नवीन शाक्य, शिवा सिंह, नरेश कुमार, नीता दीक्षित ने छात्रा को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed