फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey's attached vehicle transfer, preparation for action

अनुपम दुबे के कुर्क वाहन ट्रांसफर, कार्रवाई की तैयारी

Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey's attached vehicle transfer, preparation for action
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के कुर्क होने वाले वाहन दूसरों के नाम ट्रांसफर कर दिए गए। पुलिस अभी तक दो ट्रैक्टर और दो कारें बरामद कर पाई है। अभी सात वाहन पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जांच में मऊदरवाजा पुलिस को पता चला है कि वाहन दूसरे के नाम ट्रांसफर हो गए हैं। जिन्होंने वाहनों को अपने नाम कराया है, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में हैं। उनकी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जांच अधिकारी मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह की जांच में उनके और परिवार के नाम चार ट्रैक्टर, पांच कार, दो बाइक प्रकाश में आईं। पुलिस ने दो ट्रैक्टर और एक कार कुछ दिन पहले ही बरामद की, जबकि रविवार को एक अन्य कार बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड में डॉ. अनुपम के नाम एक कार, उनकी मां के नाम दो ट्रैक्टर और दो कार, अमित दुबे व अभिषेक दुबे के पास एक-एक बाइक है। इनको भी बरामद करना है। यह वाहन भी दूसरे के नाम ट्रांसफर होने की पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ऐसे लोगों की सूची बनाने में जुटी है, जिन्होंने कुर्क की जा चुकी वाहनों को अपने नाम करवा लिया। पुलिस उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed