फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey appeared in the attack outside the businessman's house

व्यापाारी के घर के बाहर हमले में हुई अनुपम दुबे की पेशी

Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey appeared in the attack outside the businessman's house
फतेहगढ़ में कोर्ट में पेशी पर जाते डॉ. अनुपम दुबे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। व्यापारी पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे रिमांड के लिए गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुआ। आरोपी के वकील ने अदालत को मोबाइल पर हमले का वीडियो दिखाया। वकील के अनुसार वीडियो में व्यापारी हाथ में राइफल लिए और दूसरी ओर के लोग पत्थर लिए दिख हैं। वीडियो घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी वकील ने कही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी व्यापारी मोहन अग्रवाल 10 अक्तूबर 2020 को अपने ऊपर जानलेवा हमले और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने मोहल्ला वृंदावन वाली गली निवासी सोनी रस्तोगी, बंशी रस्तोगी, गौरव गुप्ता और तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। विवेचक सीओ सिटी नितेश सिंह ने बसपा नेता अनुपम के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का नाम जोड़कर 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। अनुपम दुबे पर भी हमला करने की साजिश रचने की धारा लगाई गई। गुरुवार को आरोपी अनुपम को रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

आरोपी के वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अदालत में घटना का वीडियो मोबाइल पर दिखाया गया। वीडियो में व्यापारी मोहन अग्रवाल राइफल लिए दिखाई दे रहे हैं और दूसरी ओर कुछ लोग हाथों पत्थर लिए हैं। सीजेएम ने सुनवाई के बाद आरोपी अनुपम को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। मुकदमे में अगली सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। कचहरी में सीओ अजेय कुमार शर्मा की अगुवाई में फतेहगढ़, जहानगंज एसओ, राजेपुर थानों की फोर्स के अलावा पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक के न आने पर सीजेएम ने लगाई फटकार
मुकदमे की विवेचना सीओ सिटी नितेश सिंह कर रहे हैं। रिमांड पर पेशी से पहले केस डायरी लेकर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला पहुंचे। सीजेएम ने फटकार लगाकर विवेचक को केस डायरी प्रस्तुत करने के आदेश दिए। सीओ सिटी नितेश सिंह के अवकाश पर होने के कारण उनके स्थान पर सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा केस डायरी लेकर सीजेएम के समक्ष पेश हुए।
अनुपम के वकील ने उठाए सवाल
वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने कोर्ट में कहा कि मुकदमे में अनुपम को
फंसाया जा रहा है। अनुपम मोहन अग्रवाल के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। व्यापारी अनुपम और उनके परिवार के सभी लोगों को जानते हैं फिर अज्ञात में मुकदमा क्यों दर्ज कराया। जिस जमीन का विवाद है उससे बसपा नेता व परिवार के किसी सदस्य का लेनादेना नहीं है। क्रास मुकदमे दर्ज हुए थे। शासनादेश के अनुसार विवेचना एक ही विवेचक को करनी चाहिए लेकिन एक मुकदमे में शहर कोतवाल और दूसरे में सीओ सिटी विवेचक हैं। अनुपम के 14 जुलाई को जेल जाने के बाद ही पर्चे क्यों काटे गए। विवेचक इतने महीनों तक नाम प्रकाश में क्यों नहीं लाए। केस डायरी में वीडियो से काट कर फोटो लगाए गए थे। सीजेएम ने सीओ से नाराजगी जाहिर कर वीडियो सीडी में पेश करने के आदेश दिए। सुनवाई 20 अक्तूबर को होगी।

वाहनों में लगे थे सीसीटीसी कैमरे
परिजनों ने हाईकोर्ट में मैनपुरी जेल से पेशी पर आते जात समय डॉ. अनुपम दुबे की हत्या की आशंका जताई थी। इस पर मैनपुरी जेल से पेशी पर लाने वाले वाहनों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया था। वाहन के दोनों ओर और अंदर कैमरे लगाए गए थे। जीपीएस सिस्टम भी लगा था। चालक को माइक्रो माइक मुहैया कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed