{"_id":"6582fe84f5c18ef64a01e26b","slug":"anti-corruption-team-arrested-dpro-clerk-taking-bribe-in-farrukhabad-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया डीपीआरओ का लिपिक, सफाईकर्मी की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया डीपीआरओ का लिपिक, सफाईकर्मी की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की छापेमारी
Wed, 20 Dec 2023 08:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:23 PM IST
सार
फर्रुखाबाद जिलेमें लिपिक की जेब से 69 हजार 400 रुपये बरामद हुए। इसका अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे पहले लिपिक अन्य कर्मचारियों से भी रिश्वत के रुपये ले चुका था। एंटी करप्शन टीम ने लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में लिपिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय के लिपिक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सफाईकर्मी से उसने एक लाख 83 हजार के बकाया भुगतान के लिए 80 हजार रुपये मांगे थे। कार्यालय से ही गिरफ्तारी होने से अन्य कर्मचारी सहमे नजर आए।
विज्ञापन
जिला पंचायती राज विभाग के सफाईकर्मी राजेश बाथम फरवरी 2022 में निलंबित हो गया था। सवेतन बहाल होने के बाद उनका करीब छह माह का वेतन एक लाख 83 रुपये का भुगतान लटका था। वेतन निकालने के लिए लिपिक राकेश कुमार ने 80 हजार रुपये की मांग की। उसने बाइक गिरवीं रखकर 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद भुगतान न होने पर सफाईकर्मी ने एंटी करप्शन थाना कानपुर में शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर बुधवार को दो वाहनों से 10 सदस्यीय टीम विकास भवन पहुंची। टीम द्वारा थमाए गए 10 हजार रुपये सफाईकर्मी राजेश ने लिपिक को दिए। मौके पर ही एंटी करप्शन टीम ने लिपिक राकेश कुमार को दबोच लिया। यह देख सभी विभागों के कर्मचारी भौचक्के रह गए। टीम लिपिक को खींचते हुए गेट तक ले गई। वाहन में बैठाकर फतेहगढ़ कोतवाली ले जाया गया। लिपिक से कोतवाली में गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लिपिक की जेब से 69 हजार 400 रुपये बरामद हुए। इसका अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे पहले लिपिक अन्य कर्मचारियों से भी रिश्वत के रुपये ले चुका था। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि लंबित वेतन भुगतान और लोन के नाम पर बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता था। एंटी करप्शन टीम ने लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।