फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Another youth returned from Mumbai, corona infected

जनपद में एक और कोरोना संक्रमित निकला, संख्या हुई 25

Sun, 24 May 2020 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Another youth returned from Mumbai, corona infected
गांव गंगाइच में ग्राम प्रधान को निर्देशित करते डीपीआरओ। - फोटो : FARRUKHABAD
मुंबई से लौटा एक और युवक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में मुंबई से लौटा एक युवक और संक्रमित पाया गया है। खास बात ये है कि 14 मई को लिए गए नमूने में इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में खांसी होने पर उसे बेवर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दोबारा नमूना जांच को भेजा गया था। अब जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 25 हो गई है। इसमें सात मरीज ठीक हो चुके हैं।
रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकला हॉटस्पाट गांव गंगाइच का 25 वर्षीय युवक मुंबई में टेंपो चलाता था। वह 11 मई को अपने 19 वर्षीय छोटे भाई के साथ टेंपो से गांव आया था। गांव के जूनियर स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों में 6 का नमूना 14 मई को लिया गया था। 17 मई को आई रिपोर्ट में इनमें से चार युवक पॉजिटिव निकले थे। निगेटिव निकले दो लोगों में रविवार को टेंपों चालक पॉजिटिव निकला। चालक का छोटा भाई 17 मई को पॉजिटिव निकले चार लोगों में शामिल था।
विज्ञापन

इन चारों का इटावा के जसवंतनगर में इलाज चल रहा है। निगेटिव निकले दोनों लोग गांव के स्कूल में ही क्वारंटीन थे। पॉजिटिव निकले टेंपो चालक ने फोन पर बताया कि वह स्कूल की छत पर सो रहा था। सुबह खांसी आने लगी, गले में बलगम फंसने लगा। 19 मई को एक अन्य कोरोना पॉजिटिव के परिवार के 6 लोगों के साथ उसे भी एंबुलेंस बेवर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दूसरा नमूना लिया गया। पॉजिटिव आने से उसे औरैया के दिबियापुर स्थित सीएचसी में बने एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में अभी तक कुल 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो लोग दिल्ली, एक अहमदाबाद से लौटे व एक कांटेक्ट मरीज है। बाकी सभी मरीज मुंबई से आए हुए प्रवासी हैं। इनमें सात मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं।
डीपीआरओ ने लिया जायजा, फिर सैनिटाइज कराने के निर्देश
कमालगंज। गंगाइच गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव होने से जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ने पहुंचकर गांव का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम प्रधान मो नफीश को फिर से गांव को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि गांव में लॉकडाउन पालन किए जाने की जांच की गई। सार्वजनिक जगह पर लोग बैठे नहीं मिले।

मुंबई के रेड जोन अंधेरी से आए थे पॉजिटिव, 15 लोग थे क्वारंटीन
कमालगंज। 14 मई को गांव में पहुंचकर मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने छह लोगों के नमूने लिए थे। इनमें मुंबई से आए सभी पांचों लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। गांव के दोनों स्कूलों में 15 लोग क्वारंटीन थे। 10 लोग गुजरात से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed