फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anna cattle displaced from Satanpura mandi in farrukhabad

सातनपुर मंडी से खदेड़े गए अन्ना मवेशी

Sun, 06 Jan 2019 10:07 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Anna cattle displaced from Satanpura mandi in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर
सातनपुर आलू मंडी में विचरण करने वाले सैकड़ों अन्ना मवेशियों को रविवार सुबह मंडी प्रशासन ने खदेड़कर बाहर कर दिया। इससे ठंडी सड़क व सातनपुर मंडी रोड समेत अन्य मार्गों पर अन्ना मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं। यही नहीं जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अन्ना मवेशियों को पकड़ना शुरू नहीं किया गया। 
विज्ञापन


सातनपुर आलू मंडी को सैकड़ों अन्ना मवेशी अपना डेरा बनाए हुए थे। इस वजह से आढ़तियों के साथ ही यहां आने वाले किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार सुबह मंडी प्रशासन ने मवेशियों को खदेड़कर बाहर कर दिया। ये मवेशी ठंडी सड़क और सातनपुर मंडी रोड पर खाली पड़े प्लाटों और सड़कों पर नजर आ रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि जिलाधिकारी ने बीते दिनों राजकीय गोसदन के निरीक्षण के दौरान अन्ना मवेशियों को पकड़ने के आदेश नगर पालिका प्रशासन को दिए थे लेकिन अन्ना मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू नहीं किया गया। 
विज्ञापन

 
ठेकेदार को अन्ना मवेशी पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं। ठेकेदार ने रविवार रात से अभियान चलाए जाने की बात कही है। 200 अन्ना मवेशी राजकीय गोसदन और 50 गोवंश सातनपुर मंडी स्थित पानी की टंकी के पास रखे जाने की व्यवस्था करवाई जाएगी। फतेहगढ़ में बने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में भी अन्ना मवेशियों को रखे जाने के लिए साफ-सफाई आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। 10 जनवरी तक अभियान चलाकर बाजार में घूमने वाले अन्ना मवेशियों को पकड़ लिया जाएगा।  - अतिरिक्त एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के प्रभारी ईओ रमेशचंद्र यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed