फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ANM training center may be canceled

Farrukhabad News: निरस्त हो सकता है एएनएम ट्रेनिंग सेंटर

Fri, 28 Jul 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
ANM training center may be canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। गत वर्ष 21.50 लाख रुपये खर्च कर तैयार किए गए एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की बदहाली से छात्राओं का भविष्य संकट में है। मानक पूरे न हुए तो सेंटर भी निरस्त हो सकता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



फतेहगढ़ सीएचसी परिसर में बने पुराने भवन की मरम्मत कराकर अगस्त 2022 में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर संचालित किया गया था। इसमें फर्नीचर, उपकरण, लैब, लाइब्रेरी आदि व्यवस्थाओं पर शासन से मिले 21.50 लाख खर्च किए गए। एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ और ट्रेनिंग सेंटर बदहाल हो गया। यहां शौचालय का टैंक चोक है। फ्लश खराब है।
विज्ञापन


बाथरूम का पानी भी पास नहीं होता। परिसर में खड़ी घास से सांप निकल रहे हैं। हास्टल के पांच कमरों में पंखे खराब होने से छात्राएं भीषण गर्मी में बेहाल हैं। बाहर की लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। कुल 35 छात्राओं में 18 छात्राएं हास्टल में रहकर प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं सेंटर के मानक

एएनएम छात्राओं की अगस्त व सितंबर में पहले सत्र की परीक्षा प्रस्तावित है। मानक पूरे होने पर ट्रेनिंग सेंटर में ही परीक्षा केंद्र बनेगा। प्रभारी प्रधानाचार्य श्वेता भट्ट ने बताया कि परीक्षा केंद्र के लिए इनवर्टर, वाईफाई, जेनरेटर व कैमरे लगे होना आवश्यक है। हालात यह हैं कि मात्र एक इनवर्टर बिजली जाने पर दो घंटे भी नहीं चल पाता। वाईफाई के तार आए दिन बंदर तोड़ देते हैं, फिर 15-15 दिन ठीक नहीं कराई जाती।



कैमरे खराब पड़े हैं और जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि मानक पूरे न हुए तो परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएगा और छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ सकता है। पांच जनपदों के मानकों के आधार पर ही सेंटर निरस्त किए जा चुके हैं। नये सत्र में 50 छात्राएं और आने वाली हैं, उनके लिए भी कोई तैयारी नहीं है।

सफाई के नाम पर औपचारिकता



एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के बाहर घास काटने के लिए गुरुवार को नगरपालिका की जेसीबी पहुंची। कुछ देर चलने के बाद जेसीबी खराब हो गई। शुक्रवार को कुछ पालिका कर्मी घास काटने पहुंचे और आधा घंटे में ही औपचारिकता पूरी कर लौट गए। अंदर गर्मी लगने पर जब छात्राएं बाहर आती हैं तो घास के जंगल में अन्ना गोवंश व बंदरों के झुंड से उन्हें खतरा बना रहता है। तीन दिन पहले ही एक छात्रा पर बंदर हमला कर चुका है।


बजट आने पर होंगी व्यवस्थाएं

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि बजट न होने से दिक्कत आ रही है। सफाई के लिए नगर पालिका को लिखा जा चुका है। सेंटर के अंदर विभागीय स्तर से शीघ्र ही सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed