फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Animal trader dies due to collision with Anna Dynasty

अन्ना गोवंश से टकराने से बाइक सवार व्यापारी की मौत

Tue, 16 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Animal trader dies due to collision with Anna Dynasty
हरमेश का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
अन्ना गोवंश से टकराने से पशु व्यापारी की मौत
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। बाइक से घर आ रहा पशु व्यापारी सड़क पर आए अन्ना गोवंश से कराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई ले जाते समय व्यापारी की रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव रोहिला के मजरा गंगानगर निवासी राम प्रताप यादव का पुत्र हरमेश (28) पशु बेचने व खरीदने का धंधा करता था। हरमेश सोमवार रात दस बजे गांव बहादुर नगला से तेरहवीं संस्कार से घर आ रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तभी सड़क पर अन्ना गोवंश आ गया। उसकी बाइक उससे टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हरमेश ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर परिजन घायल हरमेश को सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। हरमेश की मां अनारकली व बहनों समेत भाई का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed