फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry BJP Mandal President resigns, District President convinces

Farrukhabad News: नाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष ने मनाया

Tue, 14 Mar 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Angry BJP Mandal President resigns, District President convinces
फर्रुखाबाद। सहकारिता चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर नाराज मंडल अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें मना लिया। फिर भी मंडल अध्यक्ष ने स्वास्थ्य की खराबी से पार्टी का काम करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

जहानगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद कटियार ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वे जहानगंज समिति से अपने समर्थक को सहकारिता का चुनाव लड़ाना चाहते थे। वहां से बाहरी व्यक्ति को पार्टी से दावेदार बना दिया गया। वहीं, बाहरी व्यक्ति बसपा का समर्थक था। इससे नाराज होकर मंडल अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। सहकारी समिति पर दावेदार भी बदल दिया गया है। स्वास्थ्य ठीक न होने से वे पार्टी का काम सक्रियता से नहीं कर पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इससे वे पद पर काम कर रहे हैं। जहानगंज में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में भी मंडल अध्यक्ष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed