फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ananya won gold in state level boxing

Farrukhabad News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में अनन्या ने जीता स्वर्ण

Sat, 27 Sep 2025 08:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Ananya won gold in state level boxing
फोटो-19, प्रतियोगिता के दौरान विजेता बनी अनन्या माथुर। स्रोत: एसोसिएशन
फर्रुखाबाद। जिले की होनहार बॉक्सर अनन्या माथुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

25 से 26 सितंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में अनन्या ने कानपुर मंडल टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि के साथ ही अनन्या का चयन आगामी राष्ट्रीय बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हो गया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता नवंबर माह में कर्नाटक में होगी। अनन्या की सफलता पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सचिव संजीव कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं क्रीड़ा प्रभारी अतुल दास ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed