फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An innocent child died after drowning in a mining pit.

Farrukhabad News: खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मासूम की मौत

Wed, 06 May 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died after drowning in a mining pit.
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। ईंट-भट्ठा के पास खनन किए जाने से बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से मजदूर के मासूम बेटे की मौत हो गई। परिजन मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी। वह शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित किसान ईंट भट्ठे पर जनपद शाहजहांपुर के गांव कलांन निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी देवकी के साथ भट्ठे पर ईंट की पथाई करता है। मंगलवार वह पत्नी के साथ सुबह लगभग 5:00 बजे ईंट की पथाई कर रहा था। उसका दो वर्ष का बालक ओम बरसात के पानी में खेल रहा था। इसी दौरान वह खनन किए जाने से बने गड्ढे में भरे पानी में चला गया और उसमें डूब गया। कुछ देर बाद जब राजीव को ओम नहीं दिखाई तो वह गड्ढे में कूद पड़ा और उसे बाहर निकाल लिया। उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया थाने पर किसी व्यक्ति द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


भट्ठा मालिक दिनेश चंद्र ने बताया कि बरसात के पानी में बच्चा खेलते खेलते चला गया था। इसमें वह डूबने से मौत हो गई। माता पिता कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते और वह अपने गांव चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed